Thursday, 2 April 2015

झाडू

                                                                         झाडू      
 झाडू से अभिप्राय है कि इसका प्रयोग हम अपने घर की साफ सफाई करने के धूल मिटटी साफ करने के लिए करते है जिस प्रकार हर चीज का हमारें देैनिक जीवन में महत्व है उसी प्रकार झाडू का भी महत्वपूर्ण स्थान है झाडू हमारंे जीवन का महत्वपूर्ण भाग है इसके बिना जीवन संभव नहीं है। झाडू हमारंे चारों ओर के वातावरण को स्वच्छ रखने मंे अहम भूमिका निभाती है।सुबह सुबह जमादार लोग सडक पर झाडू लगाकर नगर की व्यवस्था को स्वच्छ बनाये रखते है।झाडू का प्रयोग अमीर गरीब सभी वर्ग के लोग करते है। अगर झाडू न होती तो हम अपने चारों के वातावरण को स्वच्छ न रख पाते हमारें चारों तरफ गंदगी फैली रहती और लोगों को कई प्रकार की बिमारियाॅं हो जाती जैसे हैजा,मलेरिया,टाइफाॅइड आदि। अक्सर छोटे बच्चें जल्द ही बीमारी की चपेट में आ जाते है क्योंकि वे अक्सर जमीन मेें ही खेलते रहते है जिससे धूल मिटटी के कण नाक,आॅख,मुॅह में प्रवेश कर जाते है और बच्चें बीमारी का शिकार हो जाते है व कई लोगों की मर भी जाते है व कई लोगों का स्वास्थ भी बिगड जाता है।अतः अभी हाॅल में ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साफ सफाई को लेकर स्वच्छ भारत अभियान चलाया जिसमे मोदी जी अभिने़त्री,अभिनेता ने जनता ने भी मिलकर झाडू लगाई व स्वच्छ भारत मिशन योजना में अपना सहयोग दिया मोदी जी का यह प्रयास सफल भी रहा व लोग इस अभियान के तहत जागरूक भी हो रहे है। झाडू का एक विशेष महत्व यह भी है कि लोग दीपावली के दिन अपने घर नई झाडू खरीद के लाते है व झाडू की पूजा भी करते है क्योंकि झाडू को घर की लक्ष्मी माना जाता है कहते है जिस घर में साफ सफाई होती है वहीं लक्ष्मी जी निवास करती है इस कार्य मंे झाडू अपनी अहम भूमिका निभाती है।आजकल बाजार में कई प्रकार के रंगांे की झाडू मौजूद है जैसे लाल,पीली,हरी,लम्बी पतली,मोटी आदि प्रकार की होती है ये सीख,प्लास्टिक सभी प्रकार की आने लगी है समय के परिवर्तन के साथ साथ झाडू के आकार प्रकार में भी परिवर्तन होें रहा है अतः जीवन के लिए झाडू बहुत महत्वपूर्ण है इसका उपयोग भली भाॅति करना चाहिए इसका सम्मान करना व इसके महत्व को समझना चाहिए इसका अपमान नहीं करना चाहिए। झाडू के विषय में कुछ पंक्तियाॅ इस प्रकार है..........................
        झाडू हमारी जान है 
              इसके बिना जीना नहीं आसान है,                                       
              झाडू का प्रयोग करना हमारी शान है,                                           
                      ये हमारें घर की पहचान है।