Friday, 5 February 2016

अधिग्रहीत परिसर सुरक्षा में आैर लगेंगे ६४सीसीटीवी

फैजाबाद में अधिग्रहीत परिसर-अयोध्या की सुरक्षा व्यवस्था का घेरा आैर सख्त होगा सीसीटीवी कंट्रोल रुम को अपग्रेड कर ६४ सीसीटीवी कैमरे निगरानी के लिए आैर खरीदे जाएंगे पुराने सीसीटीवी कैमरे की मरम्मत कर उन्हें ठीक कराया जाएगा सुरक्षा बलों के लिए बहुमंजिली बैरक व हटमेंट का निर्माण होगा अधिग्रहीत परिसर की स्थार्इ सुरक्षा सीमित बैठक मानस भवन में हुर्इ इससे पहले प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने पूरे परिसर का भ्रमण किया भ्रमण के उपरांत सुरक्षा संबंधी उच्च स्तरीय बैठक मानस भवन में हुर्इ सूत्रों के अनुसार रेड जोन के आसपास क्षेत्र के धर्मशालाआें को सूचीबद्घ कराए जाने पर भी अधिग्रहीत परिसर को लेकर मंत्रणा हुर्इ उस क्षेत्र के रिहायशी मकानों में रहने वालों का फोटो परिचयपत्र जारी किए जाने पर भी विचार हुआ उस क्षेत्र में आने-जाने वाले नए लोगों पर नजर रखने को जरुरी बताया पेयजल के लिए एक नलकूप बनाने पर भी चर्चा की गर्इ सुरक्षा बलों की सहूलियतों पर विशेष ध्यान देने के लिए पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया सुरक्षा संबंधी स्थार्इ समिति की बैठक के लिए महानिदेशक सुरक्षा गोपाल गुप्त बुधवार की रात ही आ गए थे मानस भवन में यह उच्च स्तरीय बैठक करीब तीन घंटे चली सूत्रों के अनुसार बैठक में अन्य कर्इ महत्वपूर्ण बदुआें पर चर्चा हुर्इ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों में अधिग्रहीत परिसर के रिसीवर एसपी मिश्र,आइबी ज्वाइंट डायरेक्टर विनीत शर्मा,जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र ,एसएसपी मोहित गुप्त,एसपी इंटेलीजेंट राकेशकुमार सिंह ,एडीएम सिटी अारएन शर्मा ,एसपी सिटी गाैतम समेत अन्य सुरक्षा बलों के अधिकारी मौजूद रहे ।

No comments:

Post a Comment