Tuesday, 12 January 2016

सोलर लाइट की वजह से जगमग होगा लाेहिया आवास 

सीतापुर के लोहिया आवास में गरीबी रेखा के नीचे जीवन व्यतीत करने वाले लोगों के घर अब सौर उर्जा से जगमगाएंगे इसमें चुने गये लाभाथियों के घर पर सोलर लाइटें लगेंगी इस काम में ३०००० रु का खर्च होगा चयनित लाभाथियों के घर पर सौर उर्जा लगानें के लिए कार्यदायी संस्था का चयन कर दिया गया है। इस संस्था ने सोलर लाइट लगाने की शुरूवाद कर दी है। डाॅ. राम मनाेहर लोहिया आवास योजना सपा सरकार की सबसे महत्वपूर्ण योजना है इस योजना के तहत चयनित लाभार्थी को दो लाख ७५००० रू की रकम व आवास व सोलर लाइट देने का निर्णय किया गया है साथ ही ३००००रु से आवास में सोलर लाइट लगायी जाएगी सोलर लाइट लगाने की जिम्मेदारी नेडा को सौंपी गयी है। सीतापुर के पहले चरण में ४०८ आवास आवंटित हुए है सोलर लाइट के लिए सरकार ने एक करोड़ २२लाख रू बजट भी रिलीज कर दिया है। इस बजट से अब सोलर लाइटें लगेंगी।

No comments:

Post a Comment