Monday, 25 January 2016

चीनी मिल से पर्ची मिलने के बाद ही करें गन्ने की कटार्इ३६

६डालमिया चीनी मिल में हुआ किसान गोष्ठी का अायोजन

सीतापुर के विकास खंड गोंदलामउ के रामगढ़ के पास स्थित डालमिया चीनी मिल परिसर में एक किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया सहायक महाप्रबंधक ने कहा कि बसंतकालीन गन्ना की बोआर्इ करने का सही समय है इस समय गन्ने की बोआर्इ करने से गन्ने की पैदावार अच्छी होती है उप महाप्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि पर्ची मिलने के बाद ही गन्ने की कटार्इ की जाएं क्योंकि पहले से गन्ना काट कर रखने से वजन में भारी कमी आती है उप अधिशासी निर्देशक नरेश पाॅलीवाल ने बताया की चीनी मिल में केवल साफ ताजा गन्ने की ही आपूर्ति करें साथ ही मौजूद किसानों को बताया कि गन्ना अापूर्ति के १५ दिनों बाद किसानों के खाते में रुपये आ जाएेगें ।

चीनी मिल के सलहाकार डाॅ.जीडी पांडेय ने कहा कि खेतों में गोबर की  अधिक मात्रा का उपयोग किया जाए आैर ढैंचा के बीज बोकर खाद तैयार कर सकते है इस ढौंचा खाद का उपयोग करके भी फसल की अच्छी पैदावार हो सकती है वहीं गन्ने की विभन्न प्रजातियों जैसे ०२३८,८४३६,९४१८४,५१२५,९८०१४?
८८,९७२६१,५०११,७६७ की बोआर्इ करके अच्छी फसल ले सकते है इस गोष्ठी का आयोजन डाॅ.जीडी पांडेय ने किया आैर इस सभा में मिथलेश अवस्थी,भानु प्रताप सिंह ,राकेंश कुमार,लाल, त्रिभुवन,बबलू सिंह ,लक्ष्मी चंद्र ,अभय प्रताप सिंह ,मनोज,रामनरेश, दिनेश तिवारी,आशाराम ,दयाशंकर पांडेय लोग मौजूद रहें।

No comments:

Post a Comment