Thursday, 28 January 2016

सीतापुर में शान-आे-शोकत से निकला जुलूस- ए-महुम्मदी ३३

सीतापुर के महमूदाबाद में तबीगुल इस्लाम मिलाद कमेटी के तत्वाधान में सालाना  ८० वां जुलूस-ए-महुम्मदी व सहाबा का जुलूस बुधवार को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शान- ए-शौकत के साथ निकाला । जुलूस का शुभारंभ मुख्य अतिथि शीरतन्नवी सहाबा कमेटी के अध्यक्ष हसीनुदीन बलवन मस्जिद रेलवे स्टेशन के पास झंडा़ रोहण किया। तिलवतकारी अब्दुल अजीज मदनी व सदारत हाजी सर्इदुदीन ने की रेलवे स्टेशन मस्जिद से एक सैकड़ से अधिक अंजुमनों के साथ जुलूस अपने कदीमी रास्तों पुरानी बाजार ,कैथी टोला,तहसील मार्ग ,चिकमंडी चौराहा ,बाजाजा बाजार हाेते हुए ठठेरी बाजार पहुँचा इस जुलूस में छोटे-छोटे बच्चें व बालिकाआें के साथ गोंड़ा ,करनैलगंज ,बहराइच ,लखनउ ,टिकैतगंज ,कुर्सी ,देवा ,पैंतपुर,बांसरा, रामपुर मथुरा,बेलहरा,बाराबंकी ,सीतापुर ,बिसवां सिधौली ,भणडिया,मीरानगर ,सदरपुर,समेरी ,जरवल आदि विभन्न स्थानों से आर्इ अंजुमने मदहे सहाबा की शान में नौहे पढ रही थी ।

जुलूस के स्वागत में पूरे मार्ग पर सैंकड़ों तोरण द्वार के साथ विघुत झालर की सजावट की गर्इ थी इस अवसर पर मौलाना अशफाक कासमी,कमेटी के जनरल सेक्रेटरी अब्दुल कबी, नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद अहमद,सपा विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष डाॅ.शफीक खां,तैययब उस्मानी सहित सैकडों लोग मौजूद रहें जुलूसे मुहम्मदी मदहे सहाबा में विभिन्न शहरों से आर्इ अंजुम ने अंजुमन गुलशने हिंदूशाने सहाबा हुसैनाबाद,नुरूल इमान उदयगंज,ताजदारे हरम खदरा,निजामिया एेशबाग लखनउ ,मोहम्मदिया नजीराबाद,सिदीकिया बिसवां ,कदमे रसूल लखनउ ,अनवारिया लखनउ,अलफलाह,मोहाबिया ,एेशबाग व स्थानीय व क्षेत्रीय अंजुमनों सहित दर्जनेां अंजुमनों ने मदहे सहाबा जुलूस में शिरकत की।

No comments:

Post a Comment