Saturday, 23 January 2016

पंचायतों के खातों में डंप ४३.८४करोड़३९

सीतापुरः पंचायती राज विभाग के १४वां वित्त अायोग के तहत केंद्र सरकार से प्राप्त धनराशि ग्रामपंचायतों के खातों में कर्इ माह से डंप है इसको खर्च करने के लिए अभी तक ग्राम पंचायतों में किसी भी प्रकार की कार्ययोजना तैयार नहीं की गर्इ है वहीं डीपीआरआे का कहना है कि शासन स्तर पर भी अभी गाइड लाइन का निर्धारण हो रहा है ,जबकि हकीकत यह है कि गाइड लाइन विभागीय वेबसाइट पर बीती आठ अक्टूबर से आॅन लाइन है इसके बाद भी ग्राम पंचायताें में डंप ४३.८४करोड़ रू से ग्रामों के विकास कार्यों के लिए अभी तक कार्योजनना बनाने का काम डीपीआरआे द्वारा शुरू न कराया गया है गौरतलब हो कि पंचायती राज विभाग में १४ वां वित्त आयोग की संस्तुतियों के लागू होने के बाद भी प्रदेश शासन ग्रामों के चहुमुंखी विकास के लिए कटिबद्घ है जिसके लिए सीधे मुख्य सचिव ने जिला मजिस्ट्रेट व जिला पंचायत राज अधिकारी को विस्तत दिशा-निर्देश २९ सितंबर २०१५को जारी किए थे इसके बाद नवंबर माह में ग्राम पंचायतों के खातों में ४३.८४ करोड़ रु भेजा था तभी से यह पैसा ग्राम पंचायतों के खातों में पड़ा है इस पैसे से ग्रामों में विकास कार्य कब शुरू होंगे ,यह जिला पंचायत राज अधिकारी अभी तक निरधार्रित न कर पाए विभागीय सूत्रों का कहना है कि अभी तक ,पंचायती राज विभाग में राज्य वित्त ,१२वां वित्त,१३ वां वित्त व १४वां वित्त राज्य वित्त आयोग की संतुतियों पर ग्राम व क्षेत्र पंचायतों में कभी कोर्इ कार्योजना नहीं तैयार करार्इ गर्इ हैं लेकिन इस बार १४ वां वित्त आयोग की संतुतियां लागू होने के बाद शासन ने हर बिंदु काे ध्यान में रखते हुए मानीटरिंग शुरु की कर दी है ,जिससे विभागीय अफसर परेशान हैं इसी उहापोेह में १४वां वित्त आयोग की पहली किश्त के ४३,८४,०५,१००रु अभी तक ग्राम पंचायतों के खातों में डंप हैं।

No comments:

Post a Comment