Thursday, 28 January 2016

पदावनत के बाद भी कार्यमुक्त नहीं हुए प्रवक्ता २८

सीतापुर में सर्वाेच्च न्यायालय के पदोन्नति में आरक्षण देय नहीं संबंधी आदेश शिक्षा महकमें के अफसरों के लिए कोर्इ मायने नहीं रखता है न्यायालय के आदेश के अनुक्रम में जिले के इंटर काॅलेजों के दो प्रवक्ता पदावनत हुए ,मगर विभागीय हुक्मरान अज्ञात कारणों के चलते कार्यमुक्त कराने से परहेज कर रहे है जिससे एेसे अध्यापकों को अफसरों की यह कारगुजारी बेहद नागवार गुजर रही है ,जो अध्यापक पदावनत होकर नर्इ तैनाती स्थल पर भेजे जा चुके है।

गौरतलब है कि सर्वोच्च न्यायालय के पदोन्नति में आरक्षण न देने संबंधी आदेश दिया था जिसके चलते तमाम विभागों के अफसर एक से दो पायदान नीचे के पद पर आ चुके है। हैरत की बात तो यह है कि सर्वोच्च न्यायालय के इस आदेश का अनुपालन करने से शिक्षा विभाग के अधकारी गुरेज कर रहें है यह दोनों मामले राजकीय इंटर काॅलेज सीतापुर के अंग्रेजी व वाणिज्य के प्रवक्ता पद से जुड़ा है। काॅलेज के अंग्रेजी के प्रवक्ता मुरलीधर पदावनत होने के बाद राजकीय उच्चतर माध्यमिक विघालय रजवापुर महोली में सहायक अध्यापक पद के लिए हो चुका है इसी काॅलेज के वाणिज्य प्रवक्ता अनिल कुमार पदानवत होने के बाद मुरादाबाद मंडल के लिए स्थानांतरित हो चुके है ,लेकिन इन दोनों प्रवक्ताआें को रिलीव करने में अफसर परहेज कर रहे है इस बार संयुक्त शिक्षा निर्देशक सत्ता सिंह ने डीआइआेएम व प्रधानचार्य को आदेश भी भेजा था ,लेकिन क्रतिपय कारणों के चलते इन दोनों प्रवक्ताआें का स्थानांतरण करने में अफसरों को हिचकियां आ रही हैं।

No comments:

Post a Comment