Friday, 8 January 2016

..तो यहां कैसे कर पायेंगे काम-काज
Updated: 2016-01-07 15:59:51IST
telephone
टेलीफोन एक्सचेंज से जुड़े सैकड़ों फोन डेड हो गए हैं। जिसके चलते बैंक में भी काम काज प्रभावित हो रहा है
जाैनपुर. मछलीशहर ओएफसी लाइन कट जाने के कारण पूरे तहसील क्षेत्र में 13 दिन से टेलीफोन सेवा बाधित है। इसके चलते बैंक, एलआईसी समेत तमाम प्रकार के व्यापारिक कामकाज प्रभावित हो रहे है। जिसे लेकर उपभोक्ता परेशान हैं।
जौनपुर-सिकरारा के बीच कहीं ओएफसी लाइन कई दिनों से कटी हुई है। इसके कारण मछलीशहर, मुंगराबादशाहपुर, बधवा, बेलवार, गरियांव समेत अन्य टेलीफोन एक्सचेंज से जुड़े सैकड़ों फोन डेड हो गए हैं। जिसके चलते बैंक में भी काम काज प्रभावित हो रहा है। एलआईसी कार्यालय एवं अन्य व्यापारिक कामकाज ऑनलाइन सेवा नहीं हो पा रही है। कई दिन से लगातार टेलीफोन खराब होने से उपभोक्ताओं का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इस संदर्भ में पूछे जाने पर एसडीओ ने बताया की खराबी दूर करने की कोशिश जा रही है। जल्द ही फोन चालू हो जाएगा।

No comments:

Post a Comment