फुटबाल प्रतियोगिता 21 को
सीतापुर। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 21 जनवरी को जिला स्तरीय जूनियर बालक
फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया
कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों को यात्र भत्ता नहीं दिया जाएगा।
उन्हें स्वयं इसकी व्यवस्था करनी होगी। उन्होंने बताया कि विजेता व उप
विजेता टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा। टीमों के खिलाड़ियों को प्रधानाचार्य
द्वारा जारी किया गया जन्म तिथि प्रमाण पत्र लाना जरूरी होगा। इसके बिना
अभ्यर्थी प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सकेंगे।
No comments:
Post a Comment