Friday, 22 January 2016

डीएम ने बनार्इ सेना भर्ती रैली की रणनीति


सेना की भर्ती के लिए जिलाधिकारी याेगेश्वर राम मिश्र ने शुक्रवार को विभन्न विभागों के साथ बैठक की उन्होंने ने अफसरों को आदेश दिया कि एेसी व्यवस्था कि जाये कि भर्ती में आने वाले युवकों को व आम जनता को कोर्इ परेशानी न हो भर्ती रैली १९फरवरी से २५फरवरी तक होगी ।

बैठक में बताया गया कि १९फरवरी को संतकबीर नगर ,२०को अंबेडकरनगर ,२१फरवरी को सिद्घार्थ नगर व अवशेष प्रतापगढ़,२३फरवरी को बस्ती,२४फरवरी को फैजाबाद,२५फरवरी को अवशेष फैजाबाद के नवयुवक सेना रैली में भाग लेंगे।

लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता व अयोध्या फैजबाद विकास प्राधिकरण के सचिव को रैली स्थल के आस-पास बैरीकेटिंग ,विकास प्राधिकरण कैंटोमेंट बोर्ड व नगर पालिका फैजाबाद को मार्ग प्रकाश व्यवस्था व जनरेटर,पेयजल टैंकर का दायित्व सौंपा गया ।

डीएम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को इस अवधि में सेना भर्ती स्थल के साथ ही रेलवे, रोडवेज पर एंबुलेंस व पर्याप्त दवाआें की व्यवस्था के साथ मोबाइल शौचालय स्थान-स्थान पर लगाने के निर्देश दिए।

डीएम ने सभी कार्यदायी विभागों,संस्था के लिए स्थान निशिचत कराने के आदेश कलेक्टर के प्रशासनिक अधिकारी सतवंत सेठी को सौंपा २१फरवरी को जनपद प्रतापगढ़ के नवयुवक सेना भर्ती में शामिल होंगे ,उनके लौटने के लिए १ः२०बजे इलाहाबाद जाने वाली पैसेंजर ट्रेनों पर ५अतिरिक्त कोच लगाने व २ः३०बजे प्रतापगढ़ के लिए एक स्पेशल ट्रेन चलाने के लिए रेलवे के उच्चाधिकारियों से फोन पर बात की गयी ।इस संदर्भ में पत्र भी जारी किया जा रहा है २२फरवरी को भी १ः२०बजे के पैसेंजर ट्रेन में अतिरिक्त कोच की व्यवस्था की जा रही है इसके लिए क्षेत्रीय प्रबंधक राज्य सड़क परिवहन निगम से बात की गयी है।१९व २५फरवरी तक अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की जा रही है ।एडीएम सिटी रामनिवास शर्मा को नोडल अफसर बनाया गया है रेलवे के जीआरपी व आरपीएफभ बल को विशेष निगरानी बरतने के आदेश दिये है ट्रेन की छतों पर न बैठने देने की व्यवस्था सुनिशिचत करने के लिए कहा गया।

बैठक में सेना भर्ती बाेर्ड की तरफ से डायरेक्टर कर्नल सुनील शर्मा ,एआरआे सूबेदार मेजर गुरुचरन सिंह ,एएआरआे नायब सूबेदार ,उन्नवीक्रष्णन के साथ ही एसपी सिटी आरएस गौतम ,सिटी मजिस्ट्रेट वीपी पांडेय,सीएमआे डाॅ.प्रमोद कुमार ,सचिव विकास प्राधिकरण कंचन भारती व मुन्नालाल मौजूद रहें थे।

No comments:

Post a Comment