Thursday, 21 January 2016

सीतापुर में दो दिन तक बहुत धूमधाम से मनाया जायेगा गणतंत्र दिवस

सीतापुर के डीएम डाॅ. इंद्रवीर सिंह यादव ने कहा है कि इस बार २६ जनवरी के समारोह को बहुत खुशी व उल्लास से मनाया जायेगा यह समारोंह कलेक्टर में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे।

जिलाधिकारी ने कहा कि गणतंत्र दिवस एक बहुत ही खास व महत्वपूर्ण पर्व है इस कार्यक्रम में बच्चें ,बूढें नवजवान सभी कार्यक्रमों में बढ़ -चढ़ के हिस्सा लेते है अौर इस समारोंह के कार्यक्रम का समापन सही से सफलता पूर्वक समपन्न किया जाएँ उन्होंने बताया कि सभी लोग २६ जनवरी के इस दिवस को को समझे आैर अपनी पूरी भागीदारी सही से निभाये आैर कार्यक्रम को सहयोग प्रदान करें जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में गणतंत्र दिवस के इस समारोह में दो दिवसीय कार्यक्रमाें का आयोजन किया गया है जिनमें २५ जनवरी को सुबह ८बजे से मैराथन दौड़ ,नौ बजे साइकिल रेस तीनों वर्गो में ,१०बजे समस्त शहीद स्मारकों की मूर्ति की सफार्इ व माल्यार्पण होगा सुबह ११ बजे विकलांग भार्इयों की तिपहिया दौड़ में ध्यानचंद्र स्टेडियम में व ११ बजे ही राजकीय बालिका इण्टर कालेज में भाषण प्रतियोगिता तीन वर्गो में व दिन में २बजे सांस्क्रतिक कार्यक्रम होंगे ।

जिलाधिकारी ने बताया कि२६ जनवरी को सुबह ७ बजे धार्मिक स्थलों पर सामूहिक प्रार्थनाएँ ८ः३०बजे,समस्त सरकारी भवनों पर ध्वजारोहण राष्ट्रीय एवं संकल्प वाचन९ः३०बजे,पुलिस लाइन में संयुक्त परेड एवं सांस्क्रतिक कार्यक्रम १०बजे कुष्ठ अाश्रम खैराबाद में भोजन,फल ,मिष्ठान बाँटा जायेगा व जिला महिला चिकित्सालय ,आँख अस्पताल में रोगियों को फल बाॅंटे जायेगे व १२बजे अमर शहीदों एवं वीरांगनाआें का स्वागत किया जायेगा आैर शाम को चार बजे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान समाराेह लालबाग पार्क में रात को ८ बजे से नेहरु हाल में कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन किया जाएगा बैठक में एडीएम सर्वेश कुमार दीक्षित ,नगर मजिस्ट्रेट बीएन यादव व अन्य विभागों के अधिकारी ,नागरिक,समस्त समिति के सदस्य मौजूद रहेंगे।

No comments:

Post a Comment