Monday, 18 January 2016

सीतापुर के रेउसा थाने में गाँव वालों ने आठ क्विंटल सरकारी राशन पकड़ा


रेउसा थाने में टांगे पर जा रहे सरकारी राशन को ग्रामवासियों ने पकड़ा ये राशन कालाबजारी के लिए जा रहा था पूर्ति निरिक्षक ने घटना स्थल पर पहुँचकर राशन को कब्जेे में ले लिया आैर क्षेत्र के एक कोटेदार के हवाले किया आैर समाचार लिखे जाने तक मामलें में कोर्इ रिपाेर्ट नहीं दर्ज की गर्इ थी सोमवार के दिन क्षेत्र के जमौली में ग्रामीण ने एक तांगे पर लददा हुआ राशन देखा इस तांगे पर सरकारी राशन था इस बात की सूचना गांव वालों ने एसडीएम बिसवाॅं सर्वेश कुमार गुप्ता को दी एसडीएम ने तुरंत पूर्ति निरीक्षक अनिल कुमार तिवारी को भेजा तहकीकात करने के बाद पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि ये राशन क्षेत्र के ग्राम जमौली के कोटेदार चंद्रानी देवी के कोटे का है इस माल को कालाबाजारी के लिए जोधे ने जोकि सेवता का रहने वाला है खरीदा है राशन करीब आठ क्विंटल था इसे कोड़वा धमधमपुर निवासी कोटेदार राजकुमार पांडेय के सुपर्द कर दिया गया है आैर जाॅंच रिपोर्ट को एसडीएम बिसवां को भेजा है।

No comments:

Post a Comment