Thursday, 21 January 2016

रेलवे की लापरवाही से नवजात की मौत

फैजाबाद। उत्तर रेलवे की घोर लापरवाही से सर्द हवा व शीतलहर के बीच एक महिला को यहाँ प्लेटफार्म पर ही बच्चा जनने को विवश होना पड़ा बाद में किसी तरह एंबुलेंस से नवजात शिशु को महिला जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहाँ १५ घंटे बाद बुधवार को उसकी मौत हो गयी महिला अपने परिवारजनाें के साथ कामाख्या एक्सप्रेस में जयपुर से दरभंगा जा रही थी । लखनउ में प्रसव पीड़ा काफी तेज हाेने पर गार्ड से मदद कि गुहरी कि लेकिन उसने अनसुना कर दिया हालत इतनी खराब हो गर्इ कि फैजाबाद स्टेशन पर ट्रेन रुकते ही महिला को लेकर परिवारजन नीचे उतरे ,तो पलेटफार्म पर ही खुले में बच्चे का जन्म हुआ ।

पीड़ित महिला साहनी खातून,पति सुभान की पत्नी व भार्इ इस्माइल,भाभी व बच्चों के साथ जयपुर से मुजफफरपुर का जनरल टिकट लेकर डाउन कामाख्या एक्सप्रेस में सवार हुर्इ थी साहनी को मंगलवार दोपहर में लखनउ से कुछ पहले प्रसव पीड़ा शुरू हो गर्इ भार्इ इस्माइल का कहना है कि लखनउ में इसकी जानकारी ट्रेन के गार्ड व दूसरे लोगों को दी लेकिन उनकी किसी ने न सुनी गार्ड ने फैजाबाद में ट्रेन रुकने पर उतर जाने की सलाह दी गाड़ी लखनउ से छूटी तो बहन का दर्द बढ़ता गया बहन को बाराबंकी में उतार दिया जाता ताे भी इलाज मिल जाता ।ट्रेन फैजाबाद पहुॅंची तो हालत गंभीर हो गर्इ थी किसी तरह स्टेशन की सफार्इ कर्मी शांति व उसकी दूसरी महिला साथियों में मदद की गुहार लगार्इ गर्इ,तो वे दाैड़कर आर्इ ।भागकर स्टेशन मास्टर को सूचना दी गर्इ स्टेशन मास्टर ने फौरन डाॅक्टर को बुलवाया लेकिन तब तक प्लेटफार्म पर ही बच्चा हो चुका था सफार्इ कर्मी शांति का कहना है कि बच्चा
पैदा होने के बाद रोया नहीं पाैने घंटे बाद एंबुलेंस आर्इ तो प्रसूता को उसके पति लेकर जिला महिला अस्पताल गए।

वहीं बुधवार सुबह बच्चे को दफनाने के बाद सभी लोग गंतव्य को रवाना हो गए स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि महिला तक उनके आैर डाॅक्टर के पहुँचने से पहले बच्चा पैदा हो चुका था।

No comments:

Post a Comment